0 बिजली विभाग ने गुलाब का फूल देकर उपभोक्ताओं से मांगी वसूली
कोंच-उरई। बिजली राजस्व बढाने के लिये कड़ाई बाले उपायों को अपनाने के बाद भी अपेक्षित बसूली नहीं होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने गांधीगीरी का फंडा अपनाया है जिसके तहत बिजली के बड़े बकायेदारों को अब बसूली टीमें मुलामियत के साथ बिल अदा करने के लिये आग्रह कर रहे हैं। इस लॉजिक को लेकर एसडीओ कौशलेन्द्र सिंह का मानना है कि प्यार और शालीनता के साथ काम करने का अपना एक अच्छा अनुभव है और जो काम सख्ती के अपनाने से नहीं हो सकते वो गांधीगीरी से संभव हैं।
शासन के निर्देश पर बिजली राजस्वबसूली के लिये विभागीय एसडीओ कौशलेन्द्र सिंह की टीम विभिन्न इलाकों में घूमी, उनके साथ टीजी टू प्रभू दयाल, संजू, मनीष दुवे सहित कई कर्मचारी गांधी नगर, सुभाष नगर व गोखले नगर में घूमे और घरों में जाकर बिजली उपभोक्ताओं को फूल और बिजली का बकाया बिल थमाया। इस गांधीगीरी का उम्दा रिजल्ट भी सामने आया, उपभोक्ता काफी खुश भी दिखे और उन्होंने बिल अदा करने का मन भी बनाया। एसडीओ कौशलेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने सरचार्ज माफी योजना व एक मुश्त समाधान योजना चला रखी है जो 30 मई तक जारीहै, उपभोक्ताओं को इन योजनाओं का लाभ जरूर लेना चाहिये। अवर अभियंता कन्हैयालाल ने राजीव गौतम, इरशाद अहमद, अनूप कुमार, महेंद्र पटेल, बबलू बेहरे, दीपेंद्र सिंह आदि कर्मचारियों के साथ मुहल्ला जवाहर नगर और तिलक नगर नदीगांव विकास खंड के अवर अभियंता संजय कुमार, लाइन मैन सुशील कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप शर्मा, प्रदीपकुमार खरे, आदि के साथ नदीगांव टाउन एरिया के कई बार्डों में अभियान चलाया।







Leave a comment