उरई। आटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। प्राप्त समाचार के अनुसार आटा थाना और कस्बा क्षेत्र में जसवंत के पुत्र राजेश (25वर्ष) ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को उसका शव झूलते देख घटना का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण पता नही चला है। लेकिन अंदाजा है कि युवक गृहकलह से परेशान था जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठा लिया।

Leave a comment