उरई। नगर निकाय चुनाव में बसपा बहुत ही मजबूती के साथ पैर पसार रही है। जालौन जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को केंद्र बनाकर बुनी गई रणनीति से कम से कम इस जनपद में तो भारी कामयाबी की आशा बसपा के दिग्गज कर ही रहे हैं।
इसी क्रम में कालपी नगर पालिका को फतेह करने के लिए बनाई गई बसपा की कमेटी में जहां अध्यक्ष के तौर पर हरचरण पाल को जिम्मा सौंपा गया है। वहीं शैलेंद्र सिंह पल्लू को उपाध्यक्ष बनाकर क्रांतिकारी तानाबाना बुन दिया गया है। इसके बाद से बसपाई बेहद जोश में हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस जोश की वजह से पल्लू की देखरेख में बसपा कालपी नगर पालिका क्षेत्र में मोड़ लेने वाला प्रदर्शन कर सकती है।

Leave a comment