उरई। जालौन कस्बे में शाम को बार्ड नं. 20 के सभासद रविंद्र गुर्जर उर्फ रामू (40वर्ष) को उनके घर के दरबाजे पर गोली मार दी गई। चार लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर आये और उन्होंने रविंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिससे वह मौके पर लहूलुहान होकर बिछ गये बेहद गंभीर हालत में अस्पताल से मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी बीच प्राप्त समाचार के अनुसार उनकी मौत हो गई है जिससे मामला हत्या में तब्दील हो गया है।
गौरतलब है कि सवा वर्ष पहले मोहल्ला चुर्खीबाल में सूर्यप्रताप पुत्र सोबरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें रविंद्र गुर्जर आरोपी थे जो कि हाल ही में जमानत पर छूटकर घर लौटे। आज की घटना इसी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है।







Leave a comment