कुठौंद-उरई। अवैध खनन और ओवर लोडिंग पर अंकुश न हो पाने की वजह से शेरगढ़ घाट पुल पर जाम की स्थिति आम हो चुकी है। जिससे इलाके लोग परेशान हैं।
गत् दिनों पुल के उस पर औरैया जिले की देवकली चैकी पर एआरटीओ का चैकिंग दस्ता खड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही शंकरपुर चैकी के सामने से ट्रकों के पहिए थम गये। इस कारण घंटों जाम लगा रहा।
बताया जाता है कि लोकेशन देने वालों का गिरोह ओवर लोड ट्रकों को गाइड करता है। जब तक लोकेशन नही मिलती तब तक ट्रक पुल पार नही करते। जिससे ट्रकों की लंबी कतारें सड़क पर खड़ी हो जाती हैं और जाम का सबब बन जाती हैं। ओवर लोड ट्रक में ज्यादातर बालू भरी रहती है लेकिन गिटटी से भरे ओवर लोड ट्रक भी कम नही निकलते।







Leave a comment