उरई। अपने पति की संदिग्ध मौत के इंसाफ के लिए दर-दर भटकती महिला ने आज फिर जिलाधिकारी के दरवाजे पर पहुंचकर दस्तक दी। उसका कहना है कि उसके नलकूप आॅपरेटर पति को शराब पिलाकर छत से फेंक दिया गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए उसके द्वारा लगातार जारी पैरवी की वजह से अब उसकी भी जान पर बन आई है।
मोहल्ला कांशीराम कालौनी निवासी संगीता पत्नी स्व. पप्पू बाबा ने बताया कि उसके पति संविदा पर सरकारी नलकूप पर आॅपरेटर की नौकरी करते थे। 27 अगस्त 2016 को उन्हें रात में शराब पिलाकर बृजमोहन, आबिद और बब्लू बारी आदि ने मकान की छत से फेंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। उसके द्वारा आरोपियों को सजा दिलाने के लिए जारी मशक्कत से नाराज उन लोगों ने उसे और उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दे डाली है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।

Leave a comment