कोंच-उरई। 20 मई से सरस्वती बलिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज गल्ला मण्डी परिषर में चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ होने जा रहा है। चित्रकला के क्षेत्र में कई वर्षो से सेवा दे रहे संजीव सरस इस बर्ष भी 20 मई से सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक छात्र छात्राओं को प्रारम्भ में ही स्कैचिंग के साथ साथ ऑयल पेंटिग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। संजीव सरस ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक अभ्यास करने का समय मिल सके इसबार शिविर में ऑयल पेन्टिग विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाटर कलर पेटिंग, स्टिल लाइफ, लैण्डस्केप, कम्पोजिसन और मेमोरी आर्ट आदि का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा समय समय पर कुछ आर्टिस्ट प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने के लिये आयेगे।






Leave a comment