कोंच-उरई। थानाध्यक्ष कैलिया रहे वीरेन्द्र सिंह का उरई एसएसआई के पद पर हुये ट्रांसफर पर थाना परिसर में भावभीनी विदाई दी गयी। क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर उन्हें विदा कियागया। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलराम तिवारी, प्रधान कैलिया हरिमोहन पटेल, कल्लू शिवहरे सलैया, राहुल तिवारी कैलिया, बालजी तिवारी, मनीष, एसआई सुधीश कुमार, सिपाही लवकुश, अजय, राजकुमार, लेखराज, राजवीर, धर्मेन्द्र, मुंशी हरिओम यादव, प्रभात कुमार, प्रशांत एवं क्षेत्र के तमाम लोगों ने वीरेन्द्र सिंह के कार्यकाल को सराहा, कहा कि वीरेन्द्र सिंह एक ऐसे अधिकारी हैं जिनके सरल स्वभाव ने लोगों के मन में अलग छाप छोड़ी तथा जनता के प्रति सम्मान, पीड़ितों की मदद, अपराधों पर नियंत्रण, कार्य के प्रति लगनशीलता, मेहनती, शालीन, गंभीर एवं विनम्र स्वभाव से छेत्रीय जनता बहुत खुश रही। उनका यहां बहुत ही अच्छा कार्यकाल रहा। नवागंतुक थानाध्यक्ष प्रभुनाथ ने आकर अपना पदभार ग्रहण किया।






Leave a comment