
उरई । महर्षि विद्या मंदिर में 7 वर्षीय बालिका से छेड़खानी करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया । तीन दिन पहले यह वारदात हुए थी जब विद्यालय के ही ड्राइवर राजाराम माली निवासी एट ने एक अबोध बालिका के साथ अश्लील हरकत कर डाली । बालिका के रोते हुए चिल्ला पड़ने से उसकी नापाक करतूत फेल हो गई और वह भाग निकला । बाद में महर्षि प्रबंधन ने मामले को लीपापोती कर दफन कर डालने की बहुत कोशिश की लेकिन सारे अभिभावकों के ख़िलाफ़ हो जाने से वे सफल नहीं हो पाये । मुक़दमा दर्ज करने के बाद पुलिस को उसकी गिरफ़्तारी के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े लेकिन अंततोगत्वा आरोपी पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सका ।







Leave a comment