उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां मायके जाकर अपने पड़ोसी के साथ फुर्र हो गई। युवती के पिता और पति दोनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
सैदपुर उबारी की रहने वाली युवती की विवाह के पहले से ही पड़ोसी युवक से आंखें चार हो चुकी थी। लेकिन घरवालों के दबाव में उसे विवाह के लिए हां कहनी पड़ी। समय गुजरने के साथ उसे दो बच्चे भी हो गये लेकिन उसके कुवांरे प्यार में कोई कमी नही आई। मोबाइल से रात में बातचीत की सुविधा ने प्रेमी-प्रेमिका के दिलों की आग को लगातार जलाये रखने का काम किया। इसके चलते आखिर में युगल ने वैवाहिक संबंधों को धता बताकर नया आशियाना बनाने के लिए घर से भाग जाने की योजना बना ली। इसके तहत 16 मई को युवती अपने मायके आई और रात में प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। लोकलाज के भय से मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग पहले उसकी तलाश में जुटे रहे तांकि उसे घर वापसी के लिए मना सकें। लेकिन युवती के भाग जाने की चर्चा आम हो जाने पर दोनों पक्षों ने एक साथ थाने जाकर प्रेमी-प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

Leave a comment