
उरई । दिल्ली से आने वाली रोडवेज़ बसों में जहरखुरानों के प्रभुत्व को कोई डिगा नहीं पा रहा जिससे घरवार छोडकर दिल्ली में मेहनत मजदूरी के लिए पड़े गरीबों पर भारी मार पड़ रही है ।
इसी कड़ी में गुरुवार को मुहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी युवक को रोडवेज़ बस में सफर का खामियाजा भोगना पड़ा । 24 वर्षीय अजीत यादव पुत्र जमुनादास दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता है । कुछ कमाई हो जाने पर वह घर में रुपये , पैसे देने रोडवेज़ से आ रहा था । रास्ते में एक जहरखुरान ने उसे तड़ लिया और चिकनी चुपड़ी बातें करके उसका खास बन गया । उसके भरोसे का फायदा उठा कर टप्पेबाज़ ने उसको चाय के बहाने नशा पिलवा दिया जिससे वह वह अचेत हो गया । जब उरई आने पर सह यात्रियों ने उसे बेहोशी की हालत में सीट पर धराशायी देखा तो उन्होने रोडवेज़ स्टाफ को अवगत कराया । उसे आनन फानन अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ होश में आने पर अपना मालमत्ता देखने के बाद उसने बताया कि टप्पेबाज़ उसके 22 हजार रुपये और 2 मोबायल ले कर चंपत हुआ है । पुलिस को भी सूचना दे दी गई है ।






Leave a comment