उरई । घर के आँगन में  सो रहा परिवार नींद में बेसुध बना रहा और चोर छत के रास्ते से दाखिल हो कर कमरों में घुस गए और अल्मारी खंगाल कर सोने , चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपये नकदी उठा ले गए ।

यह वारदात जेल  रोड के पीछे की बस्ती में इरशाद गुड्डू के घर हुई जिसका सुबह पता चलने पर उनके घर हाहाकार मच गया । इरशाद ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है लेकिन इसकी सार्थकता तभी होगी जब चोरी को वर्क आउट करने में पुलिस  कारगर प्रयास कर सके ।

Leave a comment