कोंच-उरई। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह से इलाकाई नागरिकों ने तीन और रोडवेज की बसें चलवाने की मांग की है। समाजसेवी सुनील लोहिया ने जन आकांक्षाओं के मुताबिक राज्यमंत्री के अलावा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लखनऊ रामगणेश को भी पत्र दिया। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन का भी उन्हें प्रोत्साहन मिल रहा है जिसके चलते उन्होंने भी लोहिया के सुर में सुर मिलाते हुये अपनी संस्तुति की है।
कोंच में समाजसेवी सुनील लोहिया और क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन के अथक प्रयास से परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर अभी कुछ ही दिन पहले पांच नई बसें विभिन्न स्थानों के लिये चलाई गयी थीं जिनको हरी झंडी माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने दिखाकर रवाना किया था। उन्होंने मांग की कि उरई से ग्वालियर वाया कोंच-नदीगांव रावतपुरा सरकार धाम सेंवढ़ा चलायी जाय, दूसरी बस उरई से ग्वालियर वाया कैलिया दबोह भऊआपुरा और आलमपुर के रास्ते तथा तीसरी रोडवेज की बस सिद्ध पीठ मां पीताम्बरा के दर्शनार्थियों के लिये उरई से दतिया वाया कोंच, समथर, भांडेर के रास्ते से चलाया जाये तो यात्रियों को बहुत ही लाभ होगा। इस दौरान ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर भी मौजूद रहे।






Leave a comment