उरई। सदर कोतवाली में नये प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। श्री द्विवेदी इसके पहले कोंच कोतवाली के प्रभारी थे। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने हाल में किये गये तबादलों में उरई के निवर्तमान कोतवाल संजय गुप्ता को इसी पद पर कालपी भेज दिया था। जबकि कोंच के कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी को उरई कोतवाली की कमान सौंपने का आदेश जारी किया था।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद देवेंद्र द्विवेदी ने सहयोगियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ उनकी पहली प्राथमिकता कोतवाली में ऐसा माहौल तैयार करने की होगी जिससे शरीफ लोग कोतवाली में प्रवेश करने से किसी तरह का भय महसूस न करें।

Leave a comment