उरई। लड़की को छेड़े जाने के मामले में पंचायत के दौरान मारपीट में घायल की मौत के बाद कुठौंद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आठ आरोपियों में से तीन को रिपोर्ट लिखने के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य आरोपी दीपू इटावा जिले के हरौली गांव का रहने वाला है। आरोप है कि जब वह कुठौंद थाने के बस्तेपुर में अपनी भांजी के वैवाहिक कार्यक्रम में आया था उस समय उसने हरौली में पड़ोस की एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। 12 मई की इस घटना की जानकारी लड़की के भाईयों को उसके गांव वापस पहुंचने पर हुई तो वे लोग गत् दिनों दीपू की लानत-मलामत करने बस्तेपुर में उसकी बहन के यहां पहुंच गये। इसी दौरान उन पर हमला हो गया। जिसमें मिस्टर की जान चली गई। थानाध्यक्ष प्रमोद चैधरी ने मुख्य आरोपी दीपू उसकी बहन लाली और बहनोई गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a comment