उरई। कुठौंद में होटल मालिक को पीटने और उसे बचाने आई उसकी पत्नी और बेटी के साथ अभद्रता के मामले में लाइन हाजिर किये गये धर्मेंद्र कुमार की नजदीक के सिरसाकलार थाने में पोस्टिंग से फिर लोगों में आक्रोश सुलग उठा। क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने इसे लेकर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई से कड़ी आपत्ति जताई। जनभावनाओं के मददेनजर पुलिस अधीक्षक ने धर्मेंद्र कुमार को पुनः लाइन हाजिर कर दिया।

Leave a comment