उरई । बिजली विभाग की लापरवाही से हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर खेतों में चरती गायों पर जा गिरा जिससे आधा दर्जन गायों ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया । हाईटेंशन विद्युत लाइनें टूटने पर कहर ढा सकती हैं जिसके कारण इन लाइनों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए भारी भरकम बजट विभाग को आबंटित होता है लेकिन भ्रष्टाचार के कारण इस वास्ते सारे इंतज़ाम केवल कागजों पर होते हैं जबकि इसके चलते जिले में आए दिन जन हानि और पशुधन हानि होती रहती है । सोमवार को कोंच तहसील के नरी गाँव में बेतरतीब हाईटेंशन लाइन  के टूट कर गिर जाने से 6 बेजुबान गायें करेंट की भेंट चढ़ गयीं । इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया । उस पर तुर्रा यह कि जब लोगों ने जानकारी देने के लिए एस डी ओ विद्युत के  सी यू जी नंबर पर काल की  तो काल रिसीव नहीं की गई । बाद में लोग एस डी एम मुइनुल इस्लाम से मिले उन्होने लोगों का गुस्सा शांत कराते हुए विजली विभाग की लापरवाही की जाँच और पशुपालको को मुआवजा का आश्वासन दिया  ।

Leave a comment