उरई। कुठौंद थाने में एसडीएम जालौन सौजन्य कुमार और सीओ जालौन संजय शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नावागंतुक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार चैधरी ने सबसे पहले क्षेत्र के सभ्रान्त नागरिकों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर लोगों ने रमजान को देखते हुए बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह अधिकारियों से किया।
बैठक में मौजूद प्रधानों, समाजसेवियों और राजनेताओं ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कुठौंद क्षेत्र में हिंदू, मुस्लमानों के बीच शुरू से ही भाईचारे का मजबूत रिश्ता है। इसलिए यहां किसी धर्म का त्यौहार हो कोई अंदेशा नही किया जा सकता। थानाध्यक्ष प्रमोद चैधरी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अराजकता फैलाने वालों की जानकारी उन्हें दे ऐसे तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
प्रधानों में विनोद राठौर, लल्ला तिवार, रामशरण, राजू गुप्ता, अखिलेश, नीरज, कुलदीप, हरीशंकर, ज्ञान सिंह, गोलू, श्याम सिंह, अजय दीक्षित, पूर्व कैबिनेट मंत्री चैनसुख भारती, अमित नीखरा, भूपेंद्र, राजू भदेख, नीतू दुबे, रोहित मिश्रा, बलजीत सिंह, अकील अहमद, कल्लू मिस्त्री के साथ-साथ थाना स्टाॅफ में अमित तिवारी, एचएल वर्मा, दौलतराम शाक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a comment