उरई। झांसी टाइम्स और जालौन टाइम्स के प्रधान संपादक केपी सिंह के लिए सीओ उरई द्वारा पहुंचवाई गई धमकी के मामले में सोमवार को पत्रकारों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाते हुए श्रमजीवी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश खरकया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में जालौन के पत्रकार सुरेंद्र कुमार के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमें को निरस्त करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में सुरेश खरकया के साथ सत्येंद्र पस्तोर, अनुज कौशिक, विनय गुप्ता, सुधीर पाठक, रामआसरे त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह जादौन, गोविंद दाऊ, हेमन्त कुमार चैरसिया, अवधेश सिंह बब्लू, विशाल वर्मा, राकेश कुमार बाथम, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार द्विवेदी, इरफान पठान, सिद्धार्थ त्रिपाठी, मुजीब आलम, प्रतीक सोनी, अवनीश द्विवेदी, प्रदीप कुमार आदि लगभग दो दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल थे। बाद में प्रशांत बनर्जी, मनोज शर्मा, राजकुमार उर्फ बड़े पोरवाल आदि ने भी मौके पर पहुंचकर पत्रकार एकजुटता के लिए समर्थन जताया।






Leave a comment