
उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र में बाइक असंतुलित हो कर खाई में चली जाने से चालक की मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठे 2 और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फौरी उपचार के बाद कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
तीनों लोग भदेख में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो कर अपने घर ऊमरी के लिए लौट रहे रहे थे । भोर का समय होने से बाइक चला रहे रिंकू दोहरे ( 30 वर्ष ) को निजामपुर के पास झपकी आ गई जहाँ आगे जाने के लिए मोड के पास खाई थी । इसके कारण तेज रफ़्तार बाइक जब खाई में गिरी तो तीनों काफी वेग से उछल गए जिसमें रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुखवीर पुत्र दयानंद और रवीन्द्र पुत्र रामबहादुर गंभीर आघात के कारण अचेत हो कर बिछ गए । बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना की । पुलिस के आने के बाद उनकी पहचान करा कर परिजनों को बुलवाया गया ।






Leave a comment