उरई । जालौन – औरैया रोड को ओवर लोडिंग के माफिया अभी तक सुरक्षित पथ के बतौर इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब उन्हें इस रूट पर जोखिम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे उनके छक्के छूट गए हैं । यह हालत कुठौंद थाने की बागडोर प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा सम्हालने के बाद बनी है ।

प्रमोद चौधरी ने ओवर लोडिंग को ले कर ज़ीरो टोलरेंस की नीति का ऐलान किया है जिसके तहत उन्होने मंगलवार को एक बार फिर 2 ओवर लोड ट्रक सीज कर दिये । उनके इस रूख़ से लोकेशन गैंग चलाने वाले सरगनाओं में हड़कंप मच गया है ।

Leave a comment