उरई। योगी शासन में भी पत्रकार सुरक्षित नहीं है। अब तक खबर छपने पर दबंग धमकाते थे। लेकिन अब तो पुलिस अधिकारी ही पत्रकारों को धमका रहे हैं। इसका उदाहरण बुन्देलखण्ड के उरई में नजर आया। जहां खबर छपने के बाद नाराज पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने झांसी टाईम्स और जालौन टाईम्स के सम्पादक केपी सिंह को धमकाया है। जिसकी लगातार शिकायत के बाद भी केवल कार्रवाही का आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन अब तक हकीकत में कोई कार्रवाही नहीं हुई। जिससे उरई समेत कई स्थानों पर आक्रोशित पत्रकारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम योगी को ज्ञापन भेजकर क्षेत्राधिकारी के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाही करने माग की है।
जनपद जालौन के माधौगढ़ के समस्त पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए बताया पिछले दिनों उरई सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अपने चहेते संजय गुप्ता के तबदले की खबर जालौन टाईम्स पर वायरल हुई थी। जिससे नाराज होकर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नेे झांसी टाईम्स और जालौन टाईम्स के सम्पादक केपी राजपूत को झूठे मुकद्में फंसाने की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर सभी पत्रकारों ने सीएम योगी से उक्त क्षेत्राधिकारी के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाही की मांग कर न्याय देने की मांग की।
इस मौके पर पत्रकार प्रिंस द्विवेदी, राजा राजावत, सुखदेव सिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, शिवराज सिंह समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a comment