जालौन-उरई। सपा सभासद की गोली मारकर हत्या करने के आरोप मंे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी। लेकिन अभी पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी।
सभासद रामू काका की मुहल्ला भवानीराम स्थित आवास पर बाईक सवारों द्वारा 18 मई की शांय को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिससे पूरे क्षेत्र में दहसत का माहौल था। मृतक के पिता लल्ला राजा ने इस हत्या में 8 लोगों को आरोपी बनाते हुये मुकद्मा पंजीकृत कराया। इस घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद पुलिस हवा मंे तीर चलाती रही लेकिन 1 भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी। हालाकी इससे पूर्व स्थानीय पुलिस ने सहाव मोड स्थित गेंग रेप की घटना को बडी चतुरायी के साथ खुलासा कर सभी आरोपियांे को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। पुलिस के पास इस हत्या में सामिल आरोपियों को पकडने की एक चुनौती बनी हुयी थी। जिस दिन हत्या हुयी थी उस दौरान बताया जा रहा था कि हत्या में सामिल दौ बाईकों पर चार लोग सवार थे लेकिन वहीं दूसरे दिन 8 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया गया। अब पुलिस नामजद हत्यारों को पकडे या फिर बाईक पर सवार होने वाले हत्यारों को पकडे यह चुनौती पुलिस के लिये। बनती जा रही थी लेकिन वहीं सूत्रों की खबर के अनुसार स्थानीय पुलिस ने नामजद 8 हत्यारोपियों में से 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सभासद की हत्या में नामजद हत्यारोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a comment

Recent posts