(इरफान पठान)
महोबा। आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा के जिला प्रेस क्लब ने 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगठन के वार्षिक सम्मेलन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित राजनैतिक पत्रिका राइजिंग पाॅलिटिक्स के विशेष संवाददाता केपी सिंह की अध्यक्षता में सोशल मीडिया और जन सरोकार विषय पर विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन करने की घोषणा की है। तुलसी गेस्ट हाउस में मध्यान्ह 12 बजे से शुरू होने वाली इस संगोष्ठी को चित्रकूट धाम के मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ल, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम अजय कुमार सिंह, एसपी अनीस अहमद अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक राकेश गोस्वामी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव भी संबोधित करेगें। विषय विशेषज्ञ के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस के आईटी अनुभाग के अंकुर जायसवाल द्वारा संगोष्ठी का प्रवर्तन किया जायेगा। इसमें आल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन और युवा पत्रकार संघ महोबा की भी भागीदारी रहेगी।

Leave a comment