उरई। हाल के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह माधौगढ़ क्षेत्र की जनता जनार्दन ने भी भाजपा को छप्पर फाड़ कर वोट दिये थे। लेकिन मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांसद और क्षेत्रीय विधायक के मुख्यातिथ्य में कराये गये जश्न में लोगों का जोश नदारत मिला। ठड़ेश्वरी मंदिर में हुई इस सभा में एक सैकड़ा लोग भी नही जुट सके।
माधौगढ़ क्षेत्र की जनता ने भाजपा को वोट देने में भले ही दरियादिली दिखाई हो लेकिन भाजपा के कीर्ति बखान में लगता है कि उसको कोई दिलचस्पी नही है या हो सकता है कि भीषण गर्मी के मौसम की मार रही हो जिससे मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के जश्न में उपस्थिति बेहद फीकी रही। सांसद भानु प्रताप वर्मा और विधायक मूलचंद्र निरंजन ने केंद्र और राज्य की सरकारों की तारीफ में जमकर कसीदे काड़े। राजू हरौली, महेश सिंह, बंटी गुप्ता, श्यामू सेंगर, आनंद सेंगर, राजकिशोर गुप्ता, रोहित सिहारी और प्रमोद राठौर आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। संचालन राघवेंद्र व्यास ने किया।






Leave a comment