कोंच-उरई। कोंच में फलफूल रहे अबैध शराब के कारोबार पर भी पुलिस ने पैनी निगाहें गड़ा दी हैं। राउंड पर निकले एसआई ने एक ओम्नी को पकड़ा जिसमें बी लिटर कच्ची शराब सहित दो लोग पकड़े गये।
मिली जानकारी के मुताबिक मंडी चैकी इंचार्ज अरविंद द्विवेदी, सिपाही लायकसिंह, सत्येन्द्रसिंह तथा चालक इंद्रेशकुमार आज सुबह जब भगतसिंह नगर इलाके में राउंड पर थे तभी उन्हें पानी की टंकी के पास से गुजर रही एक संदिग्ध ओम्नी को हाथ देकर रुकवाने का प्रयास किया तो चालक उसे भगा ले जाने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें कच्ची शराब के पाउच काफी संख्या में मिले जिनमें तकरीबन बीस लिटर शराब भरी थी। ओम्नी में बैठे दो लोगों रजनीकांत पुत्र मुन्नालाल गुप्ता निवासी मालवीय नगर तथा रंजीत पुत्र कुशलपाल निवासी गिरवर नगर की संबंधित धाराओं में लिखापढी करके मुचलकों पर रिहा कर दिया।






Leave a comment