कोंच-उरई। गृह कलह के चलते पैंसठ वर्षीय एक वृद्ध ने गुस्से में हंसिया से खुद की ही गर्दन काट डाली। गंभीर हालत में उसे झांसी रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा निवासी हरी पुत्र घंसोले वर्मा के घर में कुछ विवाद हुआ जिसके चलते हरी ने तैश में आकर घर के कोने में पड़ा हंसिया उठाया और घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसने हंसिया से अपनी ही गर्दन रेत डाली। गंभीर हालत में उसे कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार देकर उसे झांसी के लिये रेफर कर दिया गया।






Leave a comment