उरई। नगर में शिक्षा के जाने-माने ब्रांड बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई की इंटर के परीक्षा के रिजल्ट में जिले में पहला स्थान बनाकर विगत वर्षों का दबदबा बरकरार रखा।
विद्यालय के छात्र संकल्प शांडिल्य ने 94.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में द्वितीय और जिले के छात्रों में पहला स्थान बनाया है। जबकि वंशिका गुप्ता ने इतने ही अंकों के साथ जिले में तीसरी पोजीशन हासिल की।
विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में पुष्पेंद्र सिंह ने 93.8 प्रतिशत, मोहित मिश्रा ने 92.8 प्रतिशत, उत्कर्ष तिवारी ने 92.6 प्रतिशत, हर्षित मिसुरहा ने 92.6 प्रतिशत और अंशुल कुमार ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किये। कामर्स में अक्षय दीक्षित ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में कामर्स स्ट्रीम में पहले स्थान का परचम लहराया। आशुतोष ने द्वितीय और नैन्सी गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इं. अजय इटौरिया ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय की चेयरपर्सन सुविधा इटौरिया, प्राचार्या सीमा श्रीखंडे, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी, पुरुषोत्तम पुरवार, डाॅ. श्वेता अग्रवाल सहित सभी टीचर्स को दिया। अजय इटौरिया ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन और नियमित पढ़ाई का परिणाम है कि विद्यालय नित नई ऊंचाईयों के साथ सफलता हासिल कर रहा है। इस सफलता पर विद्यालय के अभिभावकों और शुभचिंतकों ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment