झांसी। बुन्देलखंड के झांसी से शुरु हुआ पहला हिन्दी न्यूज पोर्टल झांसी टाईम्स डॉट कॉम ने आज आप सभी पाठकों और अपने शुभचिंतकों के कारण बुलंदियों की ऊंचाई को छुआ है। झांसी टाईम्स हिन्दी न्यूज पोर्टल ने आज भारत में अपना 33 हजार वां स्थान बनाया है। जबकि वर्ल्ड में 4 लाख 78 हजार 315 वां स्थान है।
मालूम हो झांसी टाईम्स डॉट कॉम दो साल पहले झांसी के मुक्ताकाशी मंच से शुरु किया गया था। इसकी बेवसाईड की शुरुआत जनपद जालौन के उरई का रहने वाले विनोद कुमार गौतम ने की है। वह स्वयं भी एक पत्रकार हैं। उन्होंने अपने गुरु और जानेमाने वाले वरिष्ठ पत्रकार और स्तम्भकार के.पी सिंह के नेतृत्व में इसे इस बुलंदी तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी देंखें हैं। लेकिन हिम्मत नहीं छोडी। आज बुन्देलखण्ड के जैसे पिछड़े इलाके से शुरु किये गये इस पोर्टल का दो साल में ही पाठकों और शुभचिंतकों की मदद से भारत में 33 हजार वां नम्बर दिलाने में कामयाबी हासिल की है। इतना हीं नहीं उन्होंने वर्ल्ड में अपना नाम करते हुए बेवसाईड को 4 लाख 78 हजार 315 वे स्थान पर पहुंचाया है। आगे भी झांसी टाईम्स डॉट कॉम को उम्मीद है कि वह अपने पाठकों और शुभचिंतकों की मदद से बुलंदी की ऊंचाईयों को निरंतर छूता रहेगा। झांसी टाईम्स डॉट कॉम भी भरोसा दिलाता है कि निष्पक्ष व भरोसेमंद पत्रकारिता के साथ जनहित से जूड़े मुद्दों को उठाने में कभी भी पीछे नहीं हाटेगा।
झांसी टाईम्स को इस बुलंदी तक पहुंचाने के लिए झांसी टाईम्स परिवार एक बार फिर सभी पाठकों और शुभ चिंतकों को तहेदिल से धन्यवाद देता है।

Leave a comment