उरई। बुधवार को सुबह नेशनल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दो को चिंताजनक हालत के चलते जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। यह हादसा डीसीएम और आपे में आमने-सामने हुई टक्कर के चलते सामने आया। नेशनल हाइवे का यह हादसा अभी एट थाना क्षेत्र के बहुचर्चित खूनी सोमई मोड़ पर ही हुआ।






Leave a comment