उरई। गरीबी से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने कूंदकर जान दे दी। आटा थाने के भभुवा के पास आत्महत्या का यह हृदय विदारक मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संतोष दोहरे (35वर्ष) पुत्र भोगी लाल निवासी मुसमरिया के बतौर हुई है। उधर आटा क्षेत्र में एसओ ने कुछ गुडवर्क भी किये हैं। एक पेटी शराब सहित जगम्मनपुर निवासी पंचू यादव पुत्र चंद्रभान को पकड़ा। इसी तरह सुनेहटा निवासी वारंटी मलखान सिंह को भी आज पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया।

Leave a comment