उरई। बेतवा नहाने गये युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। कोटरा कस्बा निवासी रामू वर्मा (24वर्ष) पुत्र डालचंद्र रिश्तेदारों के साथ बेतवा में नहाने के लिए गया था। नदी में नहाते समय उसका पैर गहरे गडढे में चला गया। जिससे भंवर में फंसकर वह डूब गया। अन्य लोगों को बहुत देर तक उसके डूबने का पता नही चल पाया। बाद में जब उसे गायब देखा तो नदी में उसकी तलाश हुई। जिसमें उसका शव बरामद हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a comment