0 कला का उदगम है दर्पण कार्यशाला जहां चमकती है प्रतिभाएं- नफीसा
0 जीने की कला सिखाती है इप्टा- वैद
कोंच-उरई। दर्पण जैसी कार्यशलायें ही समाज में नई चेतना को जगाने के साथ बच्चों के अंदर छिपी हुई कला को निखारने के काम करती हैं, वहीं कला का उद्गम है दर्पण की कार्यशाला जहां पर प्रतिभाएं चमकती नजर आती हैं। यह बात कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में चल रही निःशुल्क दर्पण संस्था की नाट्य कार्यशाला में बच्चों को आर्ट सामग्री वितरित करते हुए लाजपत नगर की समाजसेविका/सभासद नफीसा बेगम ने कही। निरीक्षण कर्ता के रूप में पहुंची सभासद नफीसा ने कहा कि दर्पण के प्रशिक्षकों का यह बेहतर प्रयास है कि कोंच के बच्चों को एक्टिव बनाने का काम कर रहे हैं, यही बच्चे आगे चलकर समाज में नये रंग भरते है। बीटीसी की छात्रा रुबीना ने कहा कि तहजीब और संस्कार बच्चों के लिए जरूरी है, दर्पण संस्था कोंच जैसे पिछड़े क्षेत्र में एक बेहतर प्रयास कर रही है, कलाकारों को तराशने का निखारने का इससे बेहतर कोई स्थान हो ही नहीं सकता। इस मौके पर सभासद नफीसा बेगम व रुबीना ने बच्चों को आर्ट तथा मेंहदी सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक मृदुल दांतरे, नबाब सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर दो सैकड़ा रंगकर्मी मौजूद रहे।
इधर, भारतीय जन नाट्य संघ(इप्टा) कोंच द्वारा अमरचन्द्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित 17वीं ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला में संरक्षक अनिल वैद ने कहा कि इप्टा जिंदगी जीने की कला सिखाती है, इप्टा का मानना है कि कला की असली नायक जनता है। इप्टा हमेशा जनपक्षधरता की बात करती है और यह समाज के शोषित दबे कुचले लोगों की बुलंद आवाज बन उनकी समस्याओं के निदान के लिये कड़ा संघर्ष करती है। रंगकर्मियों को संबोधित करते हुये प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष शाहिद अजनबी ने कहा कि रंगमंच की कला वह कला है जिसके माध्यम से हम अपनी बात आम जनमानस के जेहन तक बहुत ही आसानी के साथ पहुंचा सकते है। शिक्षक पंकजाचरण बाजपेयी, नीरज दुबे, केशरीमल तरसौलिया द्वारा भी कार्यशाला स्थल पहुंचकर रंगकर्मियों की हौसला अफजाई की गई। इप्टा के प्रांतीय सचिव एवं कोंच ईकाई के संरक्षक मोहम्मद नईम बॉवी, अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी, सचिव पारसमणि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भास्कर गुप्ता, सदस्य नमन चतुर्वेदी, राजेश राठौर, कन्हैया, सृष्टि चतुर्वेदी, ट्ंिकल राठौर आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment