कोंच-उरई। नदीगांव में गुरुवार की सुबह विद्युत विभाग की लापरवाही से गाय की बिजली के तार में चिपक कर दुखद मौत हो गई। यहां झूल रही 11000 हजार की लाइन लोगों की मौत का सबब बनती जा रही है, कई वार्डों में तो तारों का बुरा हाल है, वे इतने नीचे है कि बच्चा पकड़ सकता है। जबकि कई बार कस्बे के लोग आधिकारियों से इसकी शिकायत भी कर चुके लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ट्रांसफॉर्मर के पास झूल रहे तारों से चिपक कर गाय की उस वक्त मौत हो गई जब वह टूटी पड़ी एचटी विद्युत लाइन के पास से गुजर रही थी जिसमें करंट करंट दौड़ रहा था। इस तरह की घटनायें कई बार घट चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। बिजली आपूर्ति भी काफी गड़बड़ है यही पता नहीं चलता कब इसका आना और कब जाना होता है? हालात यह हैं कि इस भीषण गर्मी में सरकारी आदेशों निर्देशों के विपरीत 18 में सिर्फ 8 घंटे ही मिल पाती है। बेमुरौव्वत विद्युत आपूर्ति से नगर के लोग काफी परेशान हैं, कस्बाई लोगों जीतू, रामकुमार, पंकज, विनोद, रविशंकर, राकेश, अनिल, जितेंद्र, राजीव, नरेंद्र आदि ने अधिकारियों से मांग की है कि बिजली के तार जल्द ही बदले जायें वरना इससे भी बड़ी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Leave a comment