उरई। चुर्खी पुलिस चैकिंग के नाम पर पत्रकारों का उत्पीड़न करने पर आमादा है। जालौन टाइम्स के संवाददाता सुमित भदौरिया की प्रेस लिखी गाड़ी देखकर चैकिंग कर रहे चुर्खी थाने के दरोगा का पारा गरम हो गया। दरोगा ने कहा कि तुम पत्रकार हो इसलिए चालान जरूर करुंगा। इसे लेकर सुमित भदौरिया और चुर्खी के दरोगा में तीखी नोंक-झोंक हुई। तेज आवाज में हो रही बहस के कारण लोगों की भीड़ इकटठा हो गई। तनाव के आसार देख आखिर दरोगा के हाथ-पैर ढीले हो गये और उसे बिना चालान किये सुमित भदौरिया को आगे जाने की इजाजत देनी पड़ी। चुर्खी पुलिस की इस कार्रवाई से सारे पत्रकार समुदाय में रोष व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकर्षित कराकर दरोगा को कड़ी हिदायत जारी करने की अपील की गई है।







Leave a comment