उरई। मई के महीने में मंडल रेल प्रबंधक, सीनियर डीसीएम के निर्देशन पर झांसी मंडल के ए श्रेणी के स्टेशन पर चले टिकट चेकिंग अभियान में रिकार्डतोड़ यात्रियों को पकड़ा गया।
उरई रेलवे स्टेशन पर तैनात सीटीआई डा. आरके शाक्या ने महीने भर चलाए अभियान में कुल 1644 मामले पकडक़र छह लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला। इसके अलावा उनके सहयोगी डिप्टी सीटीआई ज्ञान सिंह 937 यात्रियों से साढ़े चार लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला। संजीव कुमार व भीष्म प्रसाद ने डेढ़-डेढ़ लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला। नवीन कुमार ने दो लाख तो अभिषेक ने एक लाख 6155 तो आशीष श्रीवास्तव ने एक लाख 65 हजार से अधिक वसूला। पूरी टीम ने 4016 मामलों में 1844750 रुपए जुर्माना वसूला। श्री शाक्या ने बताया कि इस अभियान में उरई स्टेशन को मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान सुरक्षाबलों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a comment