उरई। गोहन थाने की हवालात में एक आरोपी ने धारदार हथियार  से अपनी गर्दन  काटने की कोशिश की जिससे वह बुरी तरह लहलुहान हो गया । आरोपी के गर्दन काटने जानकारी जब थाना स्टाफ को हुई तो हड़कंप मच गया ।  आनन फानन पुलिस उसे जिला मुख्यालय पर इलाज के लिए ले आई जहाँ उसे एक निजी नर्सिंग होम में दाखिल करा दिया गया है ।

गोहन थाने के मड़ोरी गांव निवासी संजय सिंह को गाँव के केदार  सिंह के  निजी टयूबवैल का स्टार्टर चोरी करने के संदेह में गोहन थाने के एसआई उदय पाल सिंह गुरुवार को  पकड़ कर ले आए  थे। उन्हें  आज थाने की हवालात में बंद कर दिया । इस बीच संजय ने किसी धारदार हथियार से  2 – 3 जगह अपनी गर्दन काट ली नतीजतन खून से लथ-पथ हो कर वह हवालात के अंदर बिछ गया । तभी  पहरा सिपाही की निगाह उस पर पड़ी तो हड़बड़ा कर उसने थानाध्यक्ष को जानकारी दी । पूरे थाने में इसके चलते हड़कंप मच गया। एस ओ का कहना है कि  संजय एक अंगूठी पहने था । उसने अंगूठी से ही अपनी गर्दन खुरच ली जिससे लहूलुहान हो गया ।

Leave a comment