कोंच-उरई। ग्राम सिमिरिया में बिजली का करंट खाकर सुअर के मर जाने पर सुअर मालिक सहित उसकी विरादरी के तमाम लोगों ने बबाल काटना शुरू कर दिया और प्रधान के आवास के बाहर मजमा लगा दिया। सुचना पर यूपी 100 ने पहुंच कर किसी तरह मामला शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में बिजली के पांल में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक सुअर की मौत हो गई। सुअर मालिक मानसिंह बाल्मीकि निवासी सिमिरिया ने अपने विरादरी के अन्य लोगों के साथ प्रधान के घर के बाहर बबाल काटना शुरू कर दिया। हंगामा बढता देख किसी ने यूपी 100 को फोन कर बुला लिया। मौके पर पहुंची 1597 नंबर की यूपी 100 के अनवर अली, मनोजकुमार तथा उदयपाल ने हंगामा काट रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत किया।





Leave a comment