उरई। सीबीएसई की इंटर परीक्षा के रिजल्ट में आप जानते हैं कि जिले में किसने मैथ में सबसे ज्यादा अंक हासिल किये हैं। जी हां यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली छात्रा का नाम है सोनल मिश्रा जिसने 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की गणित की मेरिट सर्वोच्च मुकाम बनाने में कामयाबी हासिल की है। सोनल मिश्रा इमरान उल्ला मैथ क्लासेस कोचिंग में पढ़ी है। उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बहुत समृद्ध नही है। पिता की कोंच में किराने की छोटी से दुकान है। उरई में वह दादी के साथ रहकर पढ़ती है। लेकिन अगर लगन और प्रतिभा हो तो साधनहीनता सर्वोच्च प्रदर्शन में रुकावट नही बन पाती। सोनल इसकी जीती जागती मिसाल है। सोनल का सपना आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में कामयाब बनना है। इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुटी है। सोनल कहती है कि कोई भी छात्र किसी विषय में तीन घंटे मेहनत से रोज पढ़े तो वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखा सकता है। चूंकि सोनल अब खुद एक मानक बन चुकी है इसलिए उसके टिप्स आने वाले छात्रों के लिए सफलता की कुंजी की तरह है।

Leave a comment