उरई। तीन दिन पहले शहर के नीलबरी मोहल्ले से लापता हुई युवती का शव हमीरपुर जिले के गोहाण्ड कस्बे में बरामद हुआ है। हत्या करके उसके शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की गई थी। किसी तरह से शिनाख्त होने पर जब उसके घर यह दुखद सूचना आई तो पूरे परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया। नीलबरी मोहल्ले में रहने वाले अयूब पेंटर की पुत्री नेहा 29 मई को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में इत्तला भी कर दी थी लेकिन तीन दिन तक उसका कोई पता नही लग पाया। वह तो नही मिली लेकिन आज उसकी लाश मिल गई। नेहा की हत्या की गई है। उसकी हत्या कैसे हुई और किसने की इसकी जानकारी अभी तक नही मिल सकी है।







Leave a comment