उरई। खेत पर शौंच के लिए जा रही महिला को रोककर मनचले युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। लेकिन उसके विरोध के कारण जब वे अपने इरादे में कामयाब नही हो पाये तो धमकी देते हुए भाग निकले। 29 मई को हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने गांव के ही राहुल द्विवेदी पुत्र लालजीवन, शेरसिंह उर्फ शेरू पुत्र शिवशंकर व अहिवरन सिंह पुत्र माता प्रसाद के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही उरई में भी एक किशोरी को मनचलों ने दबोच कर उसके साथ दुराचार की कोशिश की। इस मामले में आशीष कुमार अग्रवाल व राजेंद्र कुमार अग्रवाल निवासीगण तुलसी नगर के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a comment