उरई। जनपद जालौन के कुठौंद इलाके में दो सिर वाले बच्चे ने जन्म लिया। जिसको देखने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि वह दो घंटे जीवित रहा और उसकी मौत हो गई। जालौन जनपद के कुठौंद के ग्राम पंण्डितपरा में रहने वाली 22 वर्षीय गर्भवती महिला गीता देवी को कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिये काफी प्रयास किया। लेकिन वे उसे बचाने में सफल नहीं हो सके। अंत में दो सिर वाले नवजात की दो घंटे बाद ही मौत हो गई। जैसे ही इस दो सिर वाले बच्चे के परिजन और आस-पास के लोगों को जानकारी हुई तो इसे भगवान की लीला समझकर देखने वालों की भीड़ लग गई।

Leave a comment