उरई। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच में प्रथम दृष्टया पुष्टि हो जाने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने चार ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि निलंबित अधिकारियों में कोंच ब्लाॅक के पवन तिवारी, कदौरा ब्लाॅक के सुनील कुशवाहा, कुठौंद ब्लाॅक के ख्याली राम और नदीगांव ब्लाॅक के संतोष कुमार वर्मा शामिल हैं। इनके विरुद्ध विस्तृत जांच के भी आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Leave a comment