उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों ने दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ने में मदद हासिल की। जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया।
जालौन जनपद के उरई शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शांतिनगर में रहने वाली दो वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। स्थानीय लोगों की मानें तो इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गये। इसके बाद जबरन उसके साथ गैंगरेप लिया। बच्ची का शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। यह देख दोनों बच्ची को छोड़कर भागने लगे। पब्लिक ने किसी प्रकार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। बच्ची की हालत देख स्थानीय लोग आक्रोश में आ गये और उन्होंने पहले पकड़े गये युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद सूचना थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गये युवक को अपनी सुपुर्दगी में लिया ओर बच्ची की हालत गम्भीर होने पर उरई मेडिकल कालेज भेजा। पकड़े गये युवक को थाने लाया गया। जहां उसने अपना रवि बताया।





Leave a comment