उरई। बुंदेलखंड का जालौन जनपद यौन हिंसा के जघन्य अपराधों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शनिवार को मोहल्ला पाठकपुरा में मरघट के पीछे घर में अकेली युवती को उसके किरायेदार ने दबोच लिया। युवती के चिल्ला पड़ने पर पास-पड़ोस से लोग आ गये जिससे युवक को भागने का मौका नही मिल पाया। उसकी जमकर जूतम पैजार हुई जिसके बाद उसे पुलिस बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी का नाम वीरपाल निवासी सुढ़ार सालाबाद थाना कोतवाली जालौन बताया गया है।

Leave a comment