कोंच-उरई। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत माह के पहले शनिवार को विभागों द्वारा स्वयं झाड़ू लगाने के सरकारी फरमान के क्रम में आज पालिका के लोगों के साथ इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी हाथों में झाड़ू थाम कर प्रतीकात्मक रूप से सफाई का संदेश दिया। रोडवेज बस स्टेशन निर्माण के लिये प्रस्तावित जिपं के भूखंड पर विधायक के साथ पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, ईओ रवीन्द्रकुमार, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, संजय सोनी, अनुराग गुप्ता, शमशुद्दीन मंसूरी, फहीम काजी, मयंकमोहन गुप्ता, अंकित पटेल, लालजी निरंजन आदि मौजूद रहे।

Leave a comment