कोंच-उरई। कोंच में आज शोसल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का तथा कथित मामला प्रकाश में आने के बाद समुदाय विशेष के युवा उत्त्ेजित हो गये और अधिकारियों को ज्ञापन देकर पोस्ट डालने बाले के विरुद्घ कार्यवाही की मांग की।
कस्बे के शकील अहमद, अशफाक अहमद, रफीक, आजम, कमरुद्दीन, फैजान, अल्तमस खां, समीर, अल्ताफ, पप्पू अंसारी, नबी अहमद, इकबाल, मुख्तार अंसारी, गुलफाम, मुन्ना अंसारी सहित दर्जनों युवाओं ने कोतवाली पहुंच कर वहों समाधान दिवस में समस्यायें सुन रहे अधिकारियों तहसीलदार भूपाल सिंह, सीओ नवीनकुमार नायक तथा कोतवाल सत्यदेव सिंह को ज्ञज्ञपन देकर कहा है कि कस्बे का ही निवासी एक व्यक्ति फेसबुक और व्हाट्सअप पर भड़काऊ पोस्ट डाल कर नगर का सांम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।





Leave a comment