उरई। कामकाज में शिथिलता बरतने और लापरवाही को लेकर खाद्य आयुक्त ने कालपी तहसील के पूर्ति निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। कालपी तहसील में अजीत सिंह यादव पूर्ति निरीक्षक के बतौर तैनात किये गये हैं। उनकी सेवा की परवीक्षा अवधि चल रही है। इसके बावजूद उन पर शासन और अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने का आरोप है। इस बीच वे बिना छुटटी के दो दिन लापता हो गये। जानकारी मिलने पर खाद्य आयुक्त अजय शुक्ला ने उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave a comment