उरई। थाना सिरसा कलार में थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों से भाईचारा और सौहार्द्र को सलामत रखने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सारे लोग देश की मजबूती के लिए काम करना चाहते हैं लेकिन अगर देश में विभिन्न वर्गों के बीच झगड़े फसाद होंगे, तो हम उद्देश्य में सफल नहीं हो पाएंगे। सिरसा कलार में थाना दिवस पर भिटारी गांव के दो किसान राहत की चैकें अभी तक न आने की शिकायत करने पहुंचे। इस अवसर पर मौजूद गांव के लेखपाल ने बताया कि दोनों के पहले ही जानकारी दी जा चुकी है कि उनकी चैकें बनवा दी गईं हैं जो मंगलवार को उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके उपरान्त उनके द्वारा शिकायत करने का औचित्य क्या है। क्षेत्र के प्रधानों में जहटौली के श्याम सिंह सेंगर, दमरास के परशुराम दोहरे, मल्तुआ के राजीव पाण्डेय, पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर दुबे, अजय मिश्रा आदि और न्यामतपुर चैकी इंचार्ज कमल प्रताप सिंह व क्षेत्र के कई लेखपाल मौजूद रहे। उधर माधौगढ़ थाने में तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमे ंतीन शिकायतें आईं। तीनों का निस्तारण मौके पर हो गया।





Leave a comment