उरई। रामश्री पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई के हाईस्कूल परीक्षा के रिजल्ट में इस वर्ष भी मील का नया पत्थर गाड़ा है। स्कूल के 100 से ज्यादा बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल कर दूसरी वर्ष भी रिकार्ड कायम किया है। रामश्री के चेयरमैन अचल निगोतिया ने वर्ष दर वर्ष विद्यालय के बढ़त के लिए अपने मेहनती छात्रों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने शानदार रिजल्ट के जरिए उनके डायरेक्टर/प्रिसिंपल अनुराग जूलियस मैसी और उनकी टीम की मंजू सिंह, मीता खन्ना, रचना आनंद, प्राची गुप्ता की जो हौसला अफजाई की है उसके लिए उनकी जितनी प्रंशसा की जाये कम है। इस दौरान सफल होने वाले छात्रों के अभिनंदन के लिए एक छोटी सी पार्टी का भी आयोजन किया गया।

Leave a comment